1.परिचय (Introduction)

Nothing Phone 3 को आधिकारिक रूप से जुलाई 2025 को शुरुआती दिनों में लॉन्च किए जाने की संभावना है, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा, यह स्मार्टफोन “Nothing” कंपनी का पहला “सच्चा फ्लैगशिप” डिवाइस बताया जा रहा है, जिसमें कई प्रमुख हार्डवेयर और डिजाइन अपग्रेड शामिल है, एवं कई जानकारी के अनुसार भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹60,000 से ऊपर हो सकती हैं।
2.डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी (Design and Build Quality )

• Nothing Phone 3 को लेकर हाल ही में कई जानकारियाँ सामने आई हैं, इस मॉडल की डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी इसे एक प्रीमियम और आधुनिक स्मार्टफोन बनाती हैं, जो कंपनी के पहले के मॉडलों से अलग एक बड़ा बदलाव किया गया है, आइए इसकी विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
1. फोन की डिजाइन: कंपनी ने पहले के मॉडलों में मौजूद ग्लिफ़ लाइट्स को हटाने का निर्णय लिया है, Glyph Interface को हटाकर इस स्मार्टफोन में एक नया “डॉट मैट्रिक्स-स्टाइल” रियर पैनल पेश किया गया है, जो इस डिवाइस को एक नया और प्रीमियम लुक देता है, इसका नया डिज़ाइन केवल दिखावे तक सीमित नहीं है; कंपनी ने इंटरफेस को भी AI-केंद्रित बनाया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को एक स्मार्ट और बेहतरी अनुभव प्रदान होगा
2. फोन की बिल्ड क्वालिटी: फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है, जो इसे मजबूती और प्रीमियम फील देता है, इसका वजन लगभग 190 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक फील होता है, इस फोन में पारदर्शी बैक पैनल है, जो इसके अंदरूनी हिस्सों को दिखाता है, पारदर्शी ग्लास बैक के साथ यह फोन नथिंग की सिग्नेचर स्टाइल को भी बरकरार रखता है, एवं फोन में IP54 रेटिंग है, जो इसे स्प्लैश और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करता है, हालांकि यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं हैं।
3.डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (dispaly and Performance)

इस “Nothing Phone 3” को लेकर हाल ही में अनेक जानकारियाँ सामने आई हैं, जो इसके डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स की जानकारी है, इसकी डिस्प्ले गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त मानी जा सकती है, जो फ्लूइड विजुअल्स और शानदार कलर रिप्रोडक्शन के साथ आ सकती है, इस डिवाइस का हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन उच्च-स्तरीय गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI-आधारित फीचर्स के लिए उपयुक्त हो सकता है, आइए इन पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करें
2. डिस्प्ले की जानकारी:
• स्क्रीन साइज: 6.77 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले
• रिफ्रेश रेट: 120Hz (एडेप्टिव)
• रिज़ॉल्यूशन: 1080 x 2400 पिक्सल (Full HD+)
• ब्राइटनेस: 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, जिससे तेज धूप और रोशनी में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती हैं।
• कलर सपोर्ट: 10-बिट कलर डेप्थ
• HDR सपोर्ट: HDR10+ सपोर्ट, 1 बिलियन कलर
• प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass 5
• स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियोः लगभग 88%
1. परफोर्मेंस की जानकारी:
• प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm)
• GPU: Adreno 735
• CPU: Octa-core (1x 3.0GHz Cortex-X4, 4x 2.8GHz Cortex-A720, 3x 2.0GHz Cortex-A520)
• RAM: 8GB
• स्टोरेज: 128GB, UFS 3.1 (मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं)
• ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.0 UI
4.कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस (Camera And Battery Performance)

• Nothing का यह डिवाइस मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो अपने सेगमेंट में कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के मामले अच्छा प्रदर्शन किया हैं।
- 1. Nothing phone 3 कैमरा परफोर्मेंस:
रियर कैमरा सेटअप
• 50MP वाइड (f/1.9, OIS) यह सेंसर तेज रोशनी में संतुलित रंगों वाली तस्वीरें लेता हैं।
• 50MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल ज़ूम) यह ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में एक अच्छा विकल्प माना जा सकता हैं।
• 8MP अल्ट्रावाइड (120°) यह सेंसर जो डिटेल्स में थोड़ा कमजोर हो सकता है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए बेहतर हैं।
फ्रंट कैमरा
• 32MP सेल्फी कैमरा जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए उपयुक्त हैं।
2. बैटरी परफोर्मेंस:
Nothing Phone 3 में 5,000 mAh की बैटरी होने की संभावना है, जो सामान्य उपयोग में एक दिन से अधिक चल सकती है, इसमें 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे फोन को लगभग 40 से 45 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है, जो इस सेगमेंट के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।
5.कनेक्टिविटी एवं कीमत उपलब्धता (connectivity and prices availability)
1. कनेक्टिविटी फीचर्स:
• नेटवर्क: 5G, LTE, 4G (VoLTE Dual-SIM)
• Wi‑Fi: Wi‑Fi 6
• ब्लूटूथ: Bluetooth 5.3 या 5.4
• NFC: मोबाइल पेमेंट के लिए
• USB: Type‑C Port, शायद 3.2 OTG सपोर्ट
2. कीमत और उपलब्धता:
“Nothing Phone 3″ की कीमत और उपलब्धता के बारे में जाने तो फिलहाल यह अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह जुलाई 2025 के शुरुआती दिनों में लॉन्च होगा, इसकी कीमत 55 हज़ार से ऊपर होने का अनुमान है, जो इसके वेरिएंट स्टोरेज पर निर्भर होगी, लॉन्च के बाद यह ऑनलाइन या ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से उपलब्ध हो सकता हैं।
