6.78 इंच डिस्प्ले, के साथ Infinix GT 30 Pro हुआ लॉन्च ? दमदार फीचर्स के साथ जबरदस्त डिज़ाइन!

1.परिचय (Introduction)

Infinix GT 30 Pro का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए।

“Infinix GT 30 Pro” एक आगामी गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसे “Infinix” कंपनी के द्वारा 3 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट 3 जून को दोपहर 12 बजे के आस पास आयोजित किया जाएगा, यदि आप बजट के हिसाब से एक प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, यह डिवाइस अपने आकर्षक “साइबर-मेचा” डिज़ाइन और उन्नत हार्डवेयर सुविधाओं के साथ आता है, जो गेमिंग अनुभव को नए स्तर पर ले जाने का वादा करता है, और इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹25,999 से ₹26,990 के बीच हो सकती हैं।

2.डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी (Design and Build Quality )

Infinix का यह मॉडल एक बजट गेमिंग स्मार्टफोन है, जो अपने आकर्षक “साइबर-मेचा” डिज़ाइन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता हैं।

A.फोन की डिजाइन(Infinix GT 30 Pro)

इस फोन में एलईडीलाइटिंग इफेक्ट्स हैं, जो इनकमिंग कॉल्स, नोटिफिकेशन, चार्जिंग और म्यूजिक प्लेबैक के दौरान प्रतिक्रिया देती है, जिससे यह एक गेमिंग फोन के रूप में और भी आकर्षक बनता है, फोन का बैक पैनल एक अनोखे पैटर्न के साथ आता है, जिसमें 14 अलग अलग मोड्स लाइटिंग सीन और 20 से अधिक कस्टमाइज़ेबल इफेक्ट्स हैं।

B.फोन की बिल्ड क्वालिटी

इस फोन का फ्रेम मेटल फिनिश के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूती प्रदान करता है, बैक पैनल पर ग्लास फिनिश है, जिससे यह देखने में आकर्षक एवं प्रीमियम लगता है, फोन के किनारे थोड़े फ्लैट हैं, जिससे हाथ में सही पकड़ा जा सकता है, और लंबे समय तक उपयोग के दौरान आरामदायक अनुभव मिलता है, इसका वजन लगभग 189 ग्राम है, और यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रख सकता हैं।

3.डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (dispaly and Performance)

यह एक गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन है, जो उच्च प्रदर्शन और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है, एवं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रदान करता है, आइए इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें।

A.डिस्प्ले की जानकारी(Infinix GT 30 Pro)

• स्क्रीन साइज: इसमें 6.78 इंच (17.22cm) AMOLED डस्प्ले

• रिफ्रेश रेट: 144Hz, जो स्मूद स्क्रोलिंग और गेमिंग अनुभव प्रदान करता हैं।

• पिक्सल Density: 440 ppi

• स्क्रीन Protection: Corning Gorilla Glass, Glass 7i

• रिज़ॉल्यूशन: 1224 x 2720 पिक्सल (PHD+)

• डिज़ाइनः पंच-होल डिस्प्ले के साथ 89.44% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो

• पीक ब्राइटनेस: 4500 निट्स, पिक ब्राइटनेस जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई दे सकती हैं।

• HBM ब्राइटनेस: 1600 nits

• अन्य फीचर्स: HDR सपोर्ट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, और रीडिंग मोड जैसे विकल्प शामिल हैं।

B.फारफॉर्मेंस की जानकारी(Infinix GT 30 Pro)

• प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट है,जो 3.35 GHz तक की स्पीड प्रदान करता हैं।

• CPU: Octa core (3.35 GHz, Single core, Cortex A715 + 3.2 GHz, Tri core, Cortex A715 + 2.2 GHz, Quad core, Cortex A510)

• GPU: Mali-G615, MC6

• RAM: 8GB

• स्टोरेजः 256GB, UFS 4.0, Non Expandable

• ऑपरेटिंग सिस्टम: Android v15 पर आधारित XOS

• फ्लैश: Dual LED Flash

• गेमिंग फीचर्सः अल्ट्रासोनिक गेमिंग ट्रिगर्स, 3D वेपर क्लाउड चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी, और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्टेड।

4.कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस (Camera And Battery Performance )

Infinix का यह मॉडल GT 30 Pro एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कई बेहतरीन एवं आकर्षक फीचर्स प्रदान करता है, लेकिन इसमें  टेलीफोटो लेंस की कमी है, जो कुछ उपयोगकर्ता थोड़ी कमी महसूस कर सकते है, एवं सेल्फी कैमरे से अच्छी गुणवत्ता की फोटो और वीडियो ली जा सकती है, जो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है, आइए इनके और मुख्य फीचर्स की जानकारी प्राप्त करें।

A.कैमरा परफोर्मेंस(Infinix GT 30 Pro)

रियर कैमरा सेटअप

• 108MP प्राइमरी सेंसर (f/1.9) वाइड एंगल कैमरा

• 8MP सेकंडरी सेंसर (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा

• वीडियो रिकॉर्डिंग: 4K @ 30/60fps, 1080p @30/60/120/240fps

फ्रंट कैमरा

• 13MP सेल्फी कैमरा (f/2.2, 22mm)

• वीडियो रिकॉर्डिंग: 3840×2160 @ 30 fps, 1920×1080 @ 30 fps

B.बैटरी परफोर्मेंस:

जानकारी के अनुसार यह डिवाइस 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो सामान्य उपयोग में दिनभर के लिए पर्याप्त है, एवं इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे बैटरी को लगभग 45 से 50 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, और इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग से बिना केबल के भी तेज़ चार्जिंग संभव है, 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग से अन्य डिवाइसेज़ को चार्ज किया जा सकता हैं।

5.कनेक्टिविटी एवं कीमत उपलब्धता (connectivity and prices availability)

A.कनेक्टिविटी फीचर्स

• नेटवर्क सपोर्ट: 4G, 5G

• ब्लूटूथ: वर्जन 5.4

• वाईफाई: Wi-Fi 6 (802.11 a/b/g/n/ac/ax) 5GHz

• USB: Type-C port

• NFC: उपलब्ध

• GPS: A-GPS, GLONASS सपोर्ट

• ऑडियो: 3.5mm

B.कीमत और उपलब्धता:

Infinix GT 30 Pro की भारत में अनुमानित कीमत लगभग ₹24,999 से ₹26,990 के बीच हो सकती है, जो इसके वेरिएंट और स्टोरेज विकल्पों पर निर्भर करती है, एवं यह लॉन्च के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगा।


Tape Here To Follow @Technow.info on Instagram for more updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *