Motorola 10000 Price Mobile: सस्ता, टिकाऊ और स्टाइलिश फोन

1.introduction

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) पीछे से कुछ ऐसा दिखाई देता है

नमस्कार! दोस्तों

एक बार फिर से आ चुके है एक और नए updated आर्टिकल के साथ, आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आए है जो कि Motorola ब्रांड की तरफ से आता है और 10,000 की प्राइस मे मिल जाता है और वो है Motorola 10000 Price Mobile (Motorola moto g35 5g), बात करेंगे विस्तार से इस स्मार्टफोन के बारे में, जानेंगे लॉन्च डेट से प्राइस और उपलब्धता तक सबकुछ, आइए शुरू करते हैं।

लॉन्च डेट – 29 अगस्त 2024 (world level)

2.Design and Build Quality

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) आगे से कुछ ऐसा दिखाई देता है

शुरू करते है Motorola 10000 Price Mobile(Motorola moto g35 5g) की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी से, आइए।

A. Design

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) red color मे कुछ ऐसा दिखाई देता है

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) का डिज़ाइन सिंपल, मॉडर्न और यूज़र-फ्रेंडली है। इसका बैक पैनल दो फिनिश में आता है – एक ग्लॉसी लुक के साथ, और दूसरा प्रीमियम vegan leather टच के साथ, जो इसे हाथ में पकड़ने पर बेहतर ग्रिप और सॉफ्ट फील और अनुभव देता है।

डिस्प्ले और फ्रंट लुक

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) ग्रीन colour मे कुछ ऐसा दिखाई देता है

स्मार्टफोन मे 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जिसमें पंच-होल कैमरा सेंसर दिया गया है, स्क्रीन के चारों तरफ बेज़ेल्स पतले हैं और नीचे हल्की चिन दी गई है, जो देखने में संतुलित लगता है।

बटन और पोर्ट

दाईं ओर: पावर बटन (जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है) और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।

बाईं ओर: सिम ट्रे दी गई है।

नीचे: USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल दिया गया है।

ऊपर: सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया गया है।

 

अन्य विशेषताएँ

IP52 वाटर-रेजिस्टेंट रेटिंग – हल्की पानी की बूंदों और धूल से सुरक्षा मिलती है।

वजन लगभग 185 ग्राम और मोटाई लगभग 7.8 mmहै।

B.build quality

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) का बिल्ड, क्वालिटी और कम्फर्ट दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है। यह फोन न केवल देखने में प्रीमियम लगता है, बल्कि रोज़ाना इस्तेमाल में भी मजबूत और भरोसेमंद साबित होता है।

मटेरियल और डिज़ाइन

बैक पैनल दो तरह के फिनिश में उपलब्ध है:

Vegan Leather: सॉफ्ट टेक्सचर और बेहतरीन ग्रिप मिलता है।

Glossy Plastic (PMMA): ग्लास जैसा फील, लेकिन हल्का और टिकाऊ, फ्रेम प्लास्टिक का है, जिससे फोन हल्का लेकिन मजबूत बनता है।

IP52 रेटिंग

हल्की धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है, यानी डेली यूज़ में टेंशन फ्री।

फिट एंड फिनिश

बटन अच्छी तरह सेट हैं और दबाने में सटीक प्रतिक्रिया देते हैं।कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उभरा है, लेकिन डिज़ाइन बैलेंस बनाए रखता है।

पकड़ और मजबूती

फोन हाथ में पकड़ने पर संतुलित लगता है – न ज़्यादा भारी, न हल्का।ग्रिपिंग अच्छी है, जिससे यूज़र को बार-बार फिसलने का डर नहीं रहता।

3.display and performance

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g)

अब बात करेंगे Motorola 10000 Price Mobile(Motorola moto g35 5g) की डिस्प्ले और performance के बारे में, आइये जानते हैं।

A. Display

Motorola 10000 Price Mobile(Motorola G35 5g) में आपको एक बड़ा, ब्राइट और स्मूथ डिस्प्ले मिलता है जो आपके रोज़ाना के मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है, फिर चाहे आप मूवी देख रहे हों या गेम खेल रहे हों, आपको मज़ा आने वाला है।

डिस्प्ले साइज़ और टाइप

6.72 इंच का FHD+ LCD पैनल

रेजोलूशन: 2400 × 1080 पिक्सल

एस्पेक्ट रेशियो: 20:9 — यानि चौड़ा और सिनेमैटिक व्यू

रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस

120Hz रिफ्रेश रेट — स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूथ

576 nits पीक ब्राइटनेस — आउटडोर में भी क्लियर विजबिलिटी मिलती है।

कलर और व्यूइंग एंगल

रंग नैचुरल और विविड हैं

व्यूइंग एंगल्स अच्छे हैं, मतलब आप साइड से भी स्क्रीन आसानी से देख सकते हैं।

अन्य डिस्प्ले फीचर्स

पंच-होल फ्रंट कैमरा डिज़ाइन

86% से ज़्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो

Panda Glass प्रोटेक्शन, हल्की खरोंच से बचाव रहता है।

अब नीचे एक सारणी के माध्यम से भी समझेंगे ताकि आपको और अच्छे से समझ आ सके।

Motorola 10000 Price Mobile(Motorola G35 5g) display information Table

Feature  Details 
Screen size  6.72 inch
Resolution  Full HD +(2400×1080)
Refresh rate  130HZ
Display type  आईपीएस LCD
Protection  panda glass

B. Performance

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm technology पर बना है। यह प्रोसेसर ऑक्टा-कोर है और रोजमर्रा के कामों जैसे ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया, और वीडियो स्ट्रीमिंग को स्मूदली हैंडल करता है।

फोन में 4GB /6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। गेमिंग के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU है, जो हल्के-फुल्के गेम्स के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है।

यह Android 14 पर चलता है और इसमें लगभग स्टॉक Android इंटरफेस मिलता है, जिससे डिवाइस तेज़ और क्लीन महसूस होता है। साथ ही इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट भी है, जो इसे फ्यूचर रेडी बनाता है।

4.camera and Battery Performance

तो अब बात करेंगे  Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) की camera and battery performance के बारे में, आइए।

A. Camera 

Motorola G35 5G में 50 Mp का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो अच्छी रोशनी में शार्प और डिटेल वाली फोटो खींचता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी है जो पोर्ट्रेट शॉट्स को बेहतर बनाता है।

फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, HDR और AI सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। डेलाइट में कैमरा शानदार परफॉर्म करता है, लेकिन लो-लाइट में थोड़ा साधारण रिजल्ट देता है।

फ्रंट कैमरा 8MP का है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए ठीक-ठाक है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जो सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी है।

अब नीचे एक सारणी के माध्यम से भी समझेंगे ताकि आपको और अच्छे से समझ आ सके।

Motorola 10000 Price Mobile (Motorola G35 5g) Camera Features Table

Features  details 
Primary camera  50MP, f/1.8, PDAF
Secoundry camera  2MP डेप्थ सेंसर
Front camera  8MP, f/2.0
Camera modes नाइट मोड, पोर्ट्रेट, HDR, AI Scene Detection
Video Recording  1080p @ 30fps (रियर व फ्रंट दोनों)

B. Battery Performance

Motorola G35 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल इस्तेमाल पर आराम से एक दिन का बैकअप देती है। चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों, वीडियो देख रहे हों या गेमिंग कर रहे हों, यह बैटरी लंबे समय तक साथ देती है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे बैटरी थोड़े समय में जल्दी चार्ज हो जाती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड बहुत तेज़ नहीं है, लेकिन बैटरी बैकअप भरोसेमंद और बैलेंस्ड कहा जा सकता है।

5.connectivity, prices and availability

तो अंततः अब हम बात करेंगे Motorola G35 5g की connectivity, प्राइस और उपलब्धता के बारे में, आइए जानते हैं।

A. Connectivity 

Motorola G35 5g connectivity features Table 

Features  Details 
Network Support  5G, 4G, 3G, 2G
SIM   Dual SIM (Nano + Nano)
Wi-Fi Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac (Wi-Fi 5)
Bluetooth  v5.1
GPS  A-GPS, GLONASS
USB  USB Type-C
Audio jack  3.5mm

B. Prices

Motorola G35 5G की भारत में कीमत ₹9,999 से शुरू होती है, जो इसे 5G सेगमेंट में सबसे किफायती स्मार्टफोनों में से एक बनाती है। यह प्राइस बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB Storage) के लिए है। अलग-अलग वेरिएंट और सेल ऑफर के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है, समय के साथ प्राइस मे बदलाव सम्भव है।

4GB RAM + 128GB Storage ₹10,400

6GB RAM + 128GB Storage ₹10,999

C. availability 

Motorola g35 5g स्मार्टफोन भारत में Amazon, flipkart पर Available है, जहां पर बेटर डील और ऑफर चलते ही रहते हैं।

Amazon – click here 

Flipkart – click here 

6.निष्कर्ष

Motorola G35 5G एक सस्ता और भरोसेमंद 5G फोन है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *