1.परिचय (Introduction)

“Motorola Edge 60 Pro” एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसे Motorola कंपनी ने अप्रैल 2025 को भारत में लॉन्च किया था, और जानकारी के अनुसार भारत में इसकी बिक्री 7 मई 2025 से शुरू हुई थी, जो प्रीमियम डिज़ाइन, शक्तिशाली प्रदर्शन, और AI-सक्षम सुविधाओं के साथ आता है, यह अपने सेगमेंट में ‘फ्लैगशिप किलर’ के रूप में जाना जाता है, एवं इस डिवाइस की शुरुआती कीमत लगभग ₹29,999 हैं।
2.डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी (Design and Build Quality )
Motorola का यह फोन एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो अपने आकर्षक डिज़ाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है, नीचे इसकी डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी गुणवत्ता की पूरी जानकारी दी गई हैं।
A.फोन की डिजाइन(Motorola Edge 60 Pro)
• क्वाड-कर्ल्ड डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच (17.02 cm) का क्वाड-कर्ल्ड POLED डिस्प्ले है, जो चारों ओर से घुमावदार है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील देता हैं।
• वजन और मोटाई: फोन का वजन 186 ग्राम और मोटाई लगभग 8.24mm है, जो इसे हल्का और स्लिम बनाता हैं।
• रंग और फिनिश विकल्पः यह फोन तीन Pantone-प्रेरित रंगों में उपलब्ध है: Shadow (वेजन लेदर फिनिश), Dazzling Blue (नायलॉन जैसी फिनिश), और Sparkling Grape (शिमरी बैक)।
B.फोन की बिल्ड क्वालिटी(Motorola Edge 60 Pro)
• IP68/IP69 रेटिंगः यह फोन धूल और पानी और उच्च दबाव वाले जल प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करता है, और यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता हैं।
• स्ट्रॉन्ग 7i प्रोटेक्शनः इसमें Corning Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच से बचाता हैं।
• मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशनः फोन को -20°C से 60°C तापमान, 95% आर्द्रता और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ 1.5 मीटर तक की गिरावट सहने के लिए टेस्ट किया गया है, जो इसे मलिलिटरी-ग्रेड मजबूती प्रदान करता हैं।
• प्लास्टिक फ्रेमः फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है, जो इसे हल्का बनाता है, लेकिन यह मेटल फ्रेम की तुलना मे थोड़ा कम प्रीमियम फील देता है,और जल्दी खरोंच हो सकता हैं।
3.डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (dispaly and Performance)

‘Motorola‘ का यह डिवाइस शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ आता है, यह डिस्प्ले उच्च ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी के साथ आता है, जो आउटडोर उपयोग और मल्टीमीडिया अनुभव के लिए उपयुक्त है, नीचे इनके फीचर्स परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी दी गई हैं।
A.डिस्प्ले की जानकारी(Motorola Edge 60 Pro)
• स्क्रीन साइज: इसमें 6.7 इंच की HD कवाड-कर्व्ड POLED डिस्प्ले हैं।
• रिज़ॉल्यूशन: यह 1220 x 2712 पक्सिल (1.5K) के साथ।
• रिफ्रेश रेट: 120Hz रिफ्रेश रेट जो स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव प्रदान करता हैं।
• Pixel Density: 444 ppi
• स्क्रीन से शरीर: 92.32%
• ब्राइटनेसः अधिकतम 4500 निट्स जिससे तेज रोशनी की जगह पर स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती हैं।
• कलर सपोर्ट: 100% DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट
• प्रोटेक्शन: Corning Gorilla Glass 7i तकनीक द्वारा सुरक्षित।
B.परफोर्मेंस की जानकारी (Motorola Edge 60 Pro)
• प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Extreme (4nm) चिपसेट द्वारा संचालित।
• GPU: Mali-G615 MC6
• RAM: 8GB रैम, 12GB रैम, LPDDR5X
• स्टोरेजः 256GB, UFS 4.0 यह स्टोरेज तेज डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करता हैं।
• ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 जिसमें (3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच के साथ)
4.कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस (Camera And Battery Performance )

Motorola का यह Edge 60 Pro एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जो कैमरा और बैटरी प्रदर्शन के मामले में कई आकर्षक फीचर्स प्रदान करता है, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, आइए इसके कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी प्राप्त करें ।
A.कैमरा परफोर्मेंस(Motorola Edge 60 Pro)
• 50MP मुख्य सेंसर: (Sony LYTIA 700C) सेंसर f/1.8 अपर्चर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ जो हिलते हए हाथों से भी सपष्ट तस्वीरें लेने में मदद करता है, और कम रोशनी में भी संतुलित और प्राकृतिक तस्वीरें लेता हैं।
• 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा: f/2.0 अपर्चर, नाइट मोड और AI एनहांसमेंट्स जो कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीर लेने में सक्षम हैं।
• 10MP टेलीफोटो लेंस: यह f/2.0 अपर्चर (3x ऑप्टिकल ज़ूम) के साथ आता है, जो दूर की वस्तुओं को बिना गुणवत्ता खोए नज़दीक से कैप्चर करता हैं।
• 50MP फ्रंट सेल्फी कैमरा: f/2.0 अपर्चर और 92° फील्ड ऑफ व्यू के साथ, फ्रंट कैमरा से ली गई सेल्फी में उच्च गुणवत्ता होती है, जिसमें रंग सटीक होते है, और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा हैं।
B.बैटरी परफोर्मेंस(Motorola Edge 60 Pro)
इस डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए पर्याप्त है, यह सामान्य उपयोग में एक दिन से अधिक चल सकती है, एवं भारी उपयोग में 7 से 8 घंटे तक और इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन को लगभग 35 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज किया जा सकता है, एवं इस स्मार्टफोन में 15W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, यह मॉडल 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो अन्य डिवाइसों को चार्ज करने की क्षमता प्रदान करता हैं।
5.कनेक्टिविटी एवं कीमत उपलब्धता (connectivity and prices availability )

A.कनेक्टिविटी फीचर्स:
• नेटवर्क सपोर्टः डुअल सिम (eSIM + नैनो सिम) के साथ 5G नोटवर्क सपोर्टेड के साथ।
• ब्लूटूथ: v5.4 बेहतर रेंज और कम पावर खपत के साथ।
• वाईफाई: 6E 802.11 a/b/g/n/ac/ax) 5GHz 6GHz तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन के लिए।
• NFC: कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और अन्य NFC- आधारित सेवाओं के लिए।
• GPS: सटीक नेविगेशन के लिए।
• USB: Type-C पोर्ट तेज डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए।
• फिंगरप्रिंट: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर सुरक्षित और सुविधाजनक अनलॉकिंग के लिए।
B.फोन की कीमत और उपलब्धता(Motorola Edge 60 Pro)
यह मॉडल दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जो तीन रंग में आता है, पैनटोन चमकदार नीला, पैनटोन छाया, पैनटोन स्पार्कलिंग अंगूर, यह स्मार्टफोन 7 मई 2025 से फ्लिपकार्ट, Motorola.in, की आधिकारिक वेबसाइट और कई स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, ओर इसकी कीमत वेरिएंट के हिसाब से यह हो सकती है, एवं समय के साथ कीमत में बदलाव भी हो सकता हैं।
8GB RAM + 256GB स्टोरेज = ₹29,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज = ₹33,999
Tape Here To Follow @Technow.info on Instagram for more updates
