Redmi 12 5G 8 256: दमदार परफॉर्मेंस और शानदार स्टोरेज वाला बजट फोन

1.Introduction

फोटो मे दिखाया गया स्मार्टफोनRedmi 12 5g 8 256 है, जिसका कैमरा module साफ़ दिखाई दे रहा है

नमस्कार मित्रो !

आज हम फिर लेकर आये है एक नया स्मार्टफोन, और आज हम बात करने वाले है Redmi 12 5G 8 256 के बारे मे जो  स्टाइलिश डिज़ाइन और 5G स्मार्टफोन के साथ आपकी पसंद को पूरा करता है, तो Redmi 12 5G 8 256 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन न सिर्फ शानदार looks के साथ आता है, बल्कि इसकी कीमत भी कम है। प्रीमियम ग्लास बैक डिज़ाइन, बड़े स्केल, long बैटरी लाइफ जैसी खूबियाँ है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह स्मार्टफोन हर platform पर शानदार प्रदर्शन करता है।लॉन्च डेट से लेकर सब कुछ जानेंगे।

लॉन्च डेट – 1 अगस्त 2023

 

2.Design and Build Quality

तो आज हम जानेंगे Redmi 12 5g 8 256 के बारे में इसमें इसकी डिज़ाइन और  बिल्ड क्वालिटी के बारे में विस्तार से बताया गया है कि क्या है इसमे खास

 A.डिज़ाइन (Design)

 ग्लास बैक फिनिशRedmi 12 5G 8 256 में रियर साइड पर ग्लास बैक दिया गया है, जो इसे प्रीमियम टच देता है, जबकि इस प्राइस रेंज में ज़्यादातर फोन प्लास्टिक बैक के साथ आते हैं।

फ्लैट एज डिजाइन – इसके किनारे फ्लैट हैं जो iPhone जैसी फीलिंग देते हैं और हाथ में पकड़ने में बेहतर ग्रिप भी मिलती है।

 स्लिम और एलिगेंट बॉडी – यह फोन लगभग 8.2mm मोटा है और वजन करीब 199 ग्राम है, जो हाथ में संतुलित लगता है।

डुअल कैमरा मॉड्यूल – इसके बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल स्लीक और सिंपल रखा गया है जिससे डिज़ाइन और क्लीन दिखती है।

B. फोन की बिल्ड क्वालिटी !

गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन – आगे और पीछे दोनों साइड गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है, जो स्क्रैच और मामूली गिरने से बचाता है।

IP53 रेटिंग – यह फोन डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है, जो इसे रोज़मर्रा की उपयोग में थोड़ी बहुत पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है।

मेटल फिनिश फ्रेम – फ्रेम भले ही प्लास्टिक का है लेकिन मेटल जैसी फिनिश दी गई है जो हाथ में मजबूती का एहसास कराता है।

सॉलिड बटन प्लेसमेंट – पावर और वॉल्यूम बटन सही जगह पर दिए गए हैं और इनकी क्वालिटी भी मजबूत है।

3.dispaly and Performance

तो आज हम Redmi 12 5g 8 256 की डिस्प्ले और परफॉरमेंस के बारे मे बात करेंगे जानेंगे क्या है इसमे खास

A. डिस्प्ले की जानकारी !

Redmi 12 5G 8 256 में आपको मिलता है 6.79 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, जो इस प्राइस रेंज में सबसे बड़ा और ब्राइट स्क्रीन में से एक है। इसका 90Hz Adaptive Refresh Rate स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है।

इसमें दी गई 550 निट्स की ब्राइटनेस आपको धूप में भी स्क्रीन को साफ देखने देती है। इसके साथ ही TÜV Rheinland Low Blue Light Certification आपकी आंखों की सुरक्षा करता है, जिससे ज्यादा देर तक फोन यूज़ करने पर भी आंखें कम थकती हैं।

डिस्प्ले की FHD+ रिज़ॉल्यूशन (2460×1080) शानदार शार्पनेस और कलर क्वालिटी देता है, जिससे वीडियो देखना और गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है।

सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन भी है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और मामूली गिरने से बचाता है।

B. परफोर्मेंस की जानकारी !

Redmi 12 5G 8 256 में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

• यह 4nm तकनीक पर बना है, जो बैटरी सेविंग और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

• फोन में 8GB RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है

• वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ इसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

• Android 13 पर आधारित MIUI 14 सॉफ्टवेयर दिया गया है।

• डेली यूज़ जैसे कॉलिंग, चैटिंग, इंस्टाग्राम पर यह फोन बहुत स्मूद चलता है।

• ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं और बैकग्राउंड में भी आसानी से चलते हैं।

• 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रॉलिंग और ऐप ट्रांजिशन स्मूद लगते हैं।

• गेमिंग में BGMI और Free Fire मीडियम ग्राफिक्स पर अच्छे चलते हैं।

• फोन गर्म कम होता है और लॉन्ग यूज़ में भी स्लो नहीं होता

• 5G नेटवर्क पर इंटरनेट यूज़ में कोई लैग  नहीं होता

• कुल मिलाकर परफॉर्मेंस इस प्राइस रेंज में काफी दमदार है।

4.Camera And Battery Performance

तो आइए अब हम Redmi 12 5g 8 256 के कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के बारे मे जानेंगे!

A. कैमरा परफोर्मेंस !

50MP का प्राइमरी कैमरा

यह मुख्य कैमरा दिन में बढ़िया फोटो खींचता है। डिटेल्स साफ़ मिलती हैं और कलर भी नेचुरल आते हैं।

2MP डेप्थ सेंसर

–यह पोर्ट्रेट मोड में बैकग्राउंड ब्लर करने में मदद करता है। एज डिटेक्शन कभी-कभी थोड़ा गड़बड़ कर सकता है, लेकिन रिजल्ट ठीक-ठाक आते हैं।

लो-लाइट परफॉर्मेंस

– कम रोशनी में तस्वीरें थोड़ी डल और ग्रेनी हो जाती हैं। नाइट मोड मौजूद है, लेकिन इसकी क्वालिटी औसत है।

फ्रंट कैमरा (8MP)

सेल्फी के लिए यह कैमरा सामान्य उपयोग के लिए ठीक है। वीडियो कॉलिंग और इंस्टाग्राम/व्हाट्सऐप के लिए काम चल जाता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग

फोन 1080p @30fps तक वीडियो रिकॉर्ड करता है। लेकिन इसमें OIS या EIS नहीं है, जिससे वीडियो हिल सकते हैं अगर हाथ स्थिर न हो।

AI और फिल्टर्स 

कैमरा ऐप में AI और कई ब्यूटी फिल्टर्स मौजूद हैं, जो फेस को स्मूद बनाते हैं और कलर टोन एडजस्ट करते हैं।

B. बैटरी परफोर्मेंस ! 

5000mAh की बड़ी बैटरी – यह फोन 5000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 1.5 से 2 दिन तक आराम से चलती है।

18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट – फोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में 10W का चार्जर आता है।

चार्जिंग टाइम – अगर आप 18W चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन को 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 15 मिनट लगते हैं।

डेली यूज़ बैकअप – सामान्य उपयोग (व्हाट्सऐप, यूट्यूब, ब्राउज़िंग) में बैटरी आराम से 2 दिन तक चल सकती है।

भारी इस्तेमाल (गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग) में भी ये 1 दिन का बैकअप दे देती है।

बैटरी हीटिंग नहीं करती – चार्जिंग के दौरान या गेमिंग के समय फोन ज्यादा गर्म नहीं होता, जो इसे और बेहतर बनाता है।

बैटरी सेफ्टी और ऑप्टिमाइजेशन – MIUI सॉफ्टवेयर में बैटरी सेविंग मोड्स भी दिए गए हैं, जो बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करके बैटरी बचाते हैं।

5.connectivity and prices availability

तो हम अब बात करेंगे Redmi 12 5g 8 256 के कनेक्टिविटी और कीमत उपलब्धता के बारे, आइए जानते हैं।

A. कनेक्टिविटी फीचर्स !

5G सपोर्ट: N1, N3, N5, N8, N28, N40, N78 बैंड्स

Dual SIM (Hybrid Slot)

Wi-Fi: Dual-Band (2.4GHz + 5GHz)

Bluetooth 5.0 – फास्ट और स्थिर कनेक्शन

GPS: A-GPS, GLONASS, BDS, Galileo

USB Type-C पोर्ट: चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए

IR ब्लास्टर: फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं

3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो सपोर्ट भी मौजूद

B.कीमत!

भारत में Redmi 12 5G 8 256 की कीमत नीचे बताई गई है

Redmi 12 5G (8GB + 256GB) ₹14,499

C. उपलब्धता

Redmi 12 5G 8 256 आपको आसानी से Amazon, flipkart पर मिल जाएगा, जिसकी डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

Amazon – click here 

Flipkart – c click here 

6.निष्कर्ष

Redmi 12 5G (8GB + 256GB) एक शानदार बजट 5G स्मार्टफोन है, जो दमदार डिजाइन, बढ़िया डिस्प्ले, लंबे बैटरी बैकअप और संतुलित परफॉर्मेंस के साथ आता है। हालांकि कैमरा औसत है और चार्जिंग थोड़ी धीमी है, लेकिन इस कीमत में यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप किफायती रेंज में 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन ज़रूर आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *